बगहा, अप्रैल 23 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि। मुरारी यादव हत्या मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है। मामले में पुलिस ने आरोपी उमेश साहनी को गिरफ्तार किया है। जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार को भी बरामद कर लिया है। हथियार पर मुरारी के खून के धब्बे अभी भी हैं। जिन्हें एफएसएल की टीम ने जांच के लिए संरक्षित कर लिया है। एसपी निर्मला कुमारी ने बताया कि जितेंद्र साहनी व उमेश साहनी सहित दो अन्य लोगों ने अपने फूफा बिगु चौधरी के हत्या का बदला लेने के लिए मुरारी चौधरी यादव की हत्या की। उन्होंने बताया कि 1 वर्ष पूर्व नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया गांव निवासी बिगु चौधरी की हत्या कर दी गई थी । जिसमें कुछ यादव समुदाय के लोगों का नाम था। जितेंद्र व उमेश को शक था कि हत्या में मुरारी यादव का भी हाथ है। इसी शक पर जितेंद्र साहनी व उमेश स...