बिजनौर, मार्च 30 -- बिजनौर। दिनभर उमस भरी गर्मी के बाद सोमवार शाम के समय अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में काले बादल छा गए और ठंडी हवाएं चलने लगीं, जिससे मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। सोमवार की शाम ठंडी हवाओं के साथ थोड़ी देर को हल्की बूंदाबांदी भी हुई। बूंदाबांदी के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई और वातावरण में ठंडक महसूस की गई। मौसम के इस बदलाव से जहां लोगों को राहत मिली है। कई लोग घरों की छतों और गलियों में निकलकर ठंडी हवा का आनंद लेते नजर आए। किसानों के अनुसार बारिश से फसलों को भी नुकसान हो सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...