बिजनौर, मार्च 11 -- बिजनौर। जिले में मौसम का मिजाज तेजी से बदलता नजर आने लगा है। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का एहसास बढ़ने लगा है, मंगलवार को अधिकतम पारा 31.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार दिनभर घटा छाई रही। रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे रात में गर्मी महसूस होने लगी है। मार्च में दूसरे सप्ताह में ही बढ़ती गर्मी ने अहसास करा दिया कि अब सर्दी अलविदा हो गई है। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मंगलवार को धूप में हल्की तपिश महसूस होने लगी। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, धूप तेज होती गई और दोपहर के समय बाजारों व सड़कों पर निकलने वाले लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा। मौसम में आए इस बदलाव का असर लोगों की दिनचर्या में...