बिजनौर, मार्च 9 -- बिजनौर। जिले में मौसम का मिजाज तेजी से बदलता नजर आने लगा है। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का एहसास बढ़ने लगा है, रविवार को रात के तापमान में भी करीब दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे रात में गर्मी महसूस होने लगी है। मार्च में दूसरे सप्ताह में ही बढ़ती गर्मी ने अहसास करा दिया कि अब सर्दी अलविदा हो गई है। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को धूप में हल्की तपिश महसूस होने लगी। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, धूप तेज होती गई और दोपहर के समय बाजारों व सड़कों पर निकलने वाले लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा। मौसम में आए इस बदलाव का असर लोगों की दिनचर्या में भी दिखाई देने लगा है। दिन के समय लोग हल्के कपड़ों में नजर आने लगे हैं, जबकि सुबह और देर शाम अभी ठंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.