बिजनौर, अप्रैल 7 -- बिजनौर। मौसम का मिजाज बदल रहा है। सुबह से आसमान में छाए बादल और कई जगह हुई बूंदाबांदी से किसानों की चिंता बढ़ गई है। गेहूं की फसल को लेकर किसान चिंतित है। बारिश हुई तो खेत में गिरी पड़ी गेहूं की फसल का नुकसान होगा। चंद दिन पहले आई हवा के साथ बारिश से गेहूं की फसल गिर गई थी। काफी किसानों के गेहूं गिर गए थे। मंगलवार की सुबह पांच बजे से आसमान में काले बादल छा गए और हवा चलने लगी। करीब आठ बजे मौसम ठीक हुआ और बाद में फिर आसमान में काले बादल छा गए। दिन भर काले बादल छाए रहे और कहीं कुछ स्थानों पर बूंदा बांदी भी हुई। बादलों को देखकर किसानों र्की ंचता बढ़ गई है। किसान के माथे पर चिंता साफ दिखाई दे रही है। गेहूं की पकी फसल पर अगर बारिश हुई तो उत्पादन प्रभावित होगा। बारिश के साथ अगर ओलावृष्टि हुई तो किसानों की गेहूं की फसल का उत्पादन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.