फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 18 -- फर्रुखाबाद। मौसम का मिजाज बुधवार को दोपहर बाद से अचानक बदल गया। सर्द हवायें चलने लगीं और आसमान में बदरा छा गये। शाम को बारिश होने से सर्दी तेज हो गई। उधर बारिश से किसानों की धुकधुकी बढ़ गई है। सबसे अधिक चिंतित सरसों की फसल वाले किसान हैं जिनकी कटी हुयी फसल खेतों में पड़ी है। मौसम का रुख सुबह से ही बदलने लगा था। हालांकि सुबह धूप निकली और करीब एक बजे के बाद से ही मौसम का मिजाज बदलने लगा। तेज हवायें चलने के साथ ही शाम चार बजे के करीब हल्की बूंदाबंदी फिर रात को बारिश हो गई। इससे सर्दी का असर भी बढ़ गया। बदले मौसम को देखते हुये किसान अपने खेतों की ओर दौड़ पड़े। उन्हें आलू और तंबाकू को लेकर डर सताने लगा। वहीं बारिश से खेतों में पड़ी गेहू की पकी कटी फसल को लेकर चिंतित हैं। किसानो की माने तो जो आलू खेतों में अभी खुदाई के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.