बदला मौसम का मिजाज, तेज हवा के साथ झमाझम बारिश
धनबाद, मई 10 -- धनबाद, संवाददाता। धनबाद में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। शनिवार की सुबह तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल रहा। दिन चढ़ने के साथ तापमान में बढ़ोतरी हुई और लोगों को गर्म हवाओं का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- आज यलो अलर्ट : धूप-छांव के बीच खेतों में मक्का की तैयारीमौसम में बदलाव हालांकि शाम होते-होते मौसम ने अचानक करवट ली और आसमान में घने काले बादल छा गए। इसके बाद जिले के कई इलाकों में झमाझम बारिश शुरू हो गई। देर रात तक रुक-रुककर बारिश होती रही, जिससे मौसम सुहाना हो गया। बारिश के साथ तेज हवा चलने से कई जगहों पर पेड़ों की डालियां भी टूट गईं। बारिश के कारण हीरापुर, बैंक मोड़, सरायढेला, बरटांड़, पुराना बाजार समेत कई इलाकों में सड़कों पर जलजमाव की स्थिति बन गई। अचानक मौसम बदलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.