किशनगंज, अप्रैल 5 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता सीमावर्ती क्षेत्र ठाकुरगंज में मौसम ने अब अपना मिजाज बदलना शुरू कर दिया है। धीरे-धीरे बढ़ते तापमान के साथ ही लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है। सुबह और शाम की हल्की ठंडक अब कम होती जा रही है, जबकि दोपहर के समय तेज धूप लोगों को परेशान करने लगी है। गर्मी की दस्तक के साथ ही लोगों ने अपने घरों में पंखे चलाना शुरू कर दिया है। वहीं कई घरों में एसी और कूलर की साफ-सफाई का काम भी शुरू हो गया है, ताकि आने वाले दिनों में बढ़ती गर्मी से राहत मिल सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बार मौसम में बदलाव थोड़ा जल्दी देखने को मिल रहा है। बाजारों में भी पंखे, कूलर और अन्य गर्मी से राहत देने वाले उपकरणों की मांग बढ़ने लगी है। मौसम के इस बदलाव के साथ ही लोगों को स्वास्थ्य के प्रति भी सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.