गाजीपुर, मार्च 20 -- गाजीपुर, संवाददाता। जनपद में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। शुक्रवार को दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी हुई। बदले मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। शुक्रवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे और दोपहर बाद बूंदाबांदी हुई। मौसम में बदलाव से किसानों की चिंता बढ़ गई। किसानों ने बताया कि यदि तेज बारिश हो जाएगी तो फसलों को काफी नुकसान हो सकता है। जिले में करीब दो लाख हेक्टेयर में गेहूं व सरसों की बोआई की गई है। अधिकांश क्षेत्र में फसलें पककर तैयार हैं। किसान कटाई की तैयारी कर रहे हैं। इसी बीच शुक्रवार को मौसम ने करवट बदल ली। बादल छाने के साथ हल्की हवा के साथ ही बूंदाबांदी शुरू हो गयी। फिलहाल अधिक देर तक तेज बारिश नहीं होने के कारण फसलों को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक ओमकार सिंह ने बताया कि ...