बिजनौर, मार्च 16 -- बिजनौर। किसान इस समय गन्ना बुवाई में जुटे हैं। बिजली की कड़कड़ाहट के साथ हुई बारिश कहीं गन्ना बुवाई प्रभावित न कर दें। फिलहाल दोपहर में धूप निकली और किसानों ने राहत की सांस ली। हवा के साथ आई बारिश ने लोगों को सर्दी का एहसास कराया। रविवार सुबह सवेरे करीब पांच बजे आसमान में काले बादल छा गए। तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। बिजली की कड़कड़ाहट के साथ बारिश हुई। बारिश ने जहां सर्दी का अहसास कराया तो वहीं बारिश से किसानों के माथे पर चिंता की लकीर दिखने लगी। बारिश से गन्ने की बुवाई प्रभावित होने का किसानों को डर सताने लगा। काफी किसानों ने गन्ना बुवाई कर रखी है तो काफी किसान तैयारी में जुटे हैं। अधिक बारिश होने से सरसों और गेहूं की फसल को भी नुकसान हो सकता है। दस बजे तक हल्की फुल्की बारिश हुई लेकिन बाद में धूप निकलने से किसानों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.