रामपुर, मार्च 15 -- रामपुर। रविवार की सुबह मौसम बदलता हुआ नजर आया। सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं और हल्की बूंदाबादी भी देखने को मिली, जिसके बाद बीते कई दिनों से मार्च में ही गर्मी झेल रहे लोगों को राहत मिली है। मौसम सुहाना होता हुआ नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज आसमान ज्यादातर बादलों से घिरा रहेगा। शाम तक हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...