शामली, मार्च 30 -- रविवार सुबह शामली में मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान में काले बादल छा गए और हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई, जिससे लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया। हालांकि इस बूंदाबांदी ने जहां एक ओर राहत दी, वहीं दूसरी ओर सड़कों पर फिसलन और कीचड़ फैलने से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले दो दिनों से पड़ रही तेज गर्मी के बीच सुबह करीब 10 बजे शुरू हुई बूंदाबांदी शहर से लेकर देहात तक हुई, लेकिन तेज बारिश नहीं हुई। दोपहर में मौसम साफ हो गया और तेज धूप ने फिर से गर्मी बढ़ा दी।बूंदाबांदी के चलते सड़कों पर कीचड़ फैल गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर लोगों...