हापुड़, मई 1 -- पिलखुवा। शहर में गुरुवार दोपहर अचानक मौसम ने अपना मिजाज बदल लिया, जिससे लोगों को तेज गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली। आसपास आसमान में काले बादल उमड़ आए और कुछ ही देर में दिन का उजाला कम होकर शाम जैसा माहौल बन गया। पिछले कई दिनों से लगातार बढ़ते तापमान और चिलचिलाती धूप के कारण लोग काफी परेशान थे। ऐसे में अचानक बदले मौसम ने शहरवासियों को सुकून का अहसास कराया। ठंडी हवाएं चलने लगीं, जिससे वातावरण में ठंडक घुल गई और लोगों ने राहत की सांस ली।कई इलाकों में हल्की फुहारें भी पड़ीं, जिससे मौसम और भी सुहावना हो गया। यह भी पढ़ें- झमाझम बारिश व तेज हवाओं से बदला मौसम, भीषण गर्मी से मिली राहत बाजारों और सड़कों पर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। मौसम के इस बदलाव ने न केवल तापमान को नीचे लाया, बल्कि भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को कुछ स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.