आरा, फरवरी 26 -- लोग अपने और परिवार के लिए नए-नए परिधान खरीदने में जुटे हैं ऑफलाइन खरीदारी के अलावा ऑनलाइन शॉपिंग का क्रेज भी बढ़ा आरा, निज प्रतिनिधि। होली का पर्व नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ गई है। शहर समेत जिले के कस्बाई इलाकों के प्रमुख बाजारों से लेकर मॉल और छोटी-मोटी दुकानों तक खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। खासकर कपड़ों की दुकानों पर ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ देखी जा रही है। लोग अपने और परिवार के लिए नए-नए परिधान खरीदने में जुटे हैं। बता दें कि अब होली में लोगों का परिधान भी बदल गया है। बदलते जमाने में लोग फैंसी कपड़ों को तरजीह दे रहे हैं। होली खेलने के कपड़ों के अलावा शाम के समय अबीर-गुलाल के दौरान पहनने वाले कपड़ों की खरीदारी की जा रही है। होली थीम वाले कपड़ों की मांग भी बढ़ गई है। होली स्पेशल कलेक्शन छाया है। ऑफलाइन खरीदार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.