नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- भारतीय टीम ने अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान को आखिरी गेंद तक चले मुकाबले में एक विकेट से हराकर खिताब जीता। सांसे रोक देने वाले इस महामुकाबले में भारत के युवाओं ने पिछले संस्करण में फाइनल में मिली हार का हिसाब भी बराबर कर लिया है। अंडर-19 एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को 191 रनों से करारी शिकस्त दी थी। हालांकि भारत ने अगले ही सीजन (अंडर-19 एशिया कप 2026) में पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में हराकर अपना बदला ले लिया है। इसके साथ ही भारत ने नौवीं बार एशिया कप का खिताब जीता है। यह भी पढ़ें- इंडिया-पाकिस्तान फाइनल में रोमांच की हदें हुईं पार, आखिरी ओवर में ऐसा पलटा मैचपाकिस्तान को हराकर भारत नौवीं बार बना चैंपियन भारत की अंडर-19 टीम ने पाकिस्तान को शनिवार को आखिरी गेंद पर एक विकेट से हराकर एशियन ...