बदला ट्रांसफार्मर खराब, 25 सौ की आबादी अंधेरे में
झांसी, मई 28 -- झांसी (मऊरानीपुर)।चढ़ते पारे के बीच बिजली व्यवस्था धड़ाम होने लगी है। मऊरानीपुर तहसील ग्राम पंचायत भंडरा में हाल ही में लगाया गया 100 केवीए का नया बिजली का ट्रांसफार्मर पर लोड डालते ही खराब निकल गया। एक बार फिर करीब ढाई हजार की आबादी अंधेरे में है। यह भी पढ़ें- सारंगपुर में दो सप्ताह से जला है ट्रांसफॉर्मरबिजली संकट का प्रभाव बिन बत्ती के लोगों में बिजली विभाग के विरुद्ध गुस्सा बढ़ने लगा है। गांव में लगातार पांच दिनों से बिजली आपूर्ति ठप पड़ी होने से ग्रामीणों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट ने लोगों की परेशानियां कई गुना बढ़ा दी है। जालम प्रसाद एडवोकेट, राकेश श्रीवास, नबी अहमद, राकेश रैकवार, पप्पू पाल, अशोक पटेल, शिवम् श्रीवास, जितेंद्र सेन, जहीर खान, शहीद सहित अन्य लोगों का कहना है कि बिजली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.