चाईबासा, अप्रैल 26 -- चाईबासा। झींकपानी प्रखंड के इंदीकूडी गांव में आदिवासी किसान मजदूर पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष जॉन मिरन मुंडा ने खराब ट्रांसफॉर्मर को बदलवाया। इससे गांव के लोग उत्साहित हुए। मुंडा ने कहा कि गांव में पेयजल, बिजली और पलायन की समस्या बनी हुई है। लेकिन जेएमएम सरकार सिर्फ अबुआ सरकार का नारा लगा रही है। विकास के नाम पर आदिवासियों को उजाड़ा जा रहा है। मजदूरों का शोषण हो रहा है। मजदूरों को पलायन रोकने के लिए रोजगार सृजन करने और मजदूरी दर न्यूनतम 800 रुपए करने की लगातार मांग कर रही है। पार्टी बिरसा मुंडा और शिबू सोरेन के सपना को पूरा करेगी। इसके लिए लगातार आंदोलन जारी रहेगा। इंदुकुडी गांव से झारखंड जेनरल कामगार यूनियन में सदस्यता ग्रहण की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.