बदलाव के वाहकों का हौसला बढ़ाएं
नई दिल्ली, अगस्त 22 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। सामाजिक बदलाव का वाहक बनने वाले उद्यमियों का हौसला बढ़ाने की जरूरत है। जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन और श्वाब फाउंडेशन द्वारा नई दिल्ली में शुक्रवार की शाम आयोजित '17वें सोशल एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर अवार्ड इंडिया 2026' कार्यक्रम में युवा उद्यमियों द्वारा लाए जा रहे बदलाव को कुछ इन्हीं शब्दों के साथ रेखांकित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सदस्य और वित्त आयोग के पूर्व अध्यक्ष एनके सिंह ने भारत की विकास यात्रा में सामाजिक उद्यमियों की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसा अनुकूल माहौल और व्यवस्था की जरूरत है, जो नवाचार आधारित समाधानों को बड़े स्तर पर विस्तार देने में मदद करें। इस अवार्ड के लिए देश भर से 200 से ज्यादा सामाजिक उद्यमियों में से पांच फाइनलिस्टों का चुनाव किया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.