रुद्रपुर, जुलाई 27 -- शक्तिफार्म, संवाददाता। पूर्व विधायक नारायण पाल ने कहा कि भारत की जेन-जी पीढ़ी देश की आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक व्यवस्था में बदलाव की आकांक्षा रखती है। यदि युवाओं के मुद्दों और अपेक्षाओं को नजरअंदाज किया गया तो यह सरकारों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। रविवार को शक्तिफार्म स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक पाल ने छात्रों और युवाओं से संवाद किया। यह भी पढ़ें- इंफो::भारतीय राजनीति में छात्रों के विरोध प्रदर्शनों की भूमिका अहम युवाओं की मांगें इस दौरान युवाओं ने अपनी आकांक्षाओं और समस्याओं को उनके सामने रखा। युवाओं ने कहा कि वे बेहतर शिक्षा, रोजगार, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया, कौशल विकास, उद्यमिता के अवसर, सामाजिक न्याय और प्रतिभा व मेहनत के आधार पर समान अवसर चाहते हैं। उन्होंने बेरोजगारी, प...