पटना, मार्च 5 -- बिहार में बदलाव की बयार है, अब नहीं नीतीश कुमार हैं। दो दशक के दौरान अब तक 10 पारियों में 19 साल 195 दिन बिहार के मुख्यमंत्री रहे जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के अध्यक्ष नीतीश अब पटना छोड़कर दिल्ली की राजनीति करने संसद के ऊपरी सदन राज्यसभा जा रहे हैं। जेडीयू नेता ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के लिए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने और नेतृत्व परिवर्तन की तैयारी को सार्वजनिक कर दिया है। नीतीश ने कहा है कि उनके जीवन की एक इच्छा थी कि विधानमंडल और संसद के दोनों सदनों का वह एक बार सदस्य बनें। विधानसभा, लोकसभा और विधान परिषद के सदस्य रह चुके नीतीश ने इस राज्यसभा चुनाव के जरिए अपनी उस अधूरी इच्छा को पूरी करने के अपने फैसले का ऐलान कर दिया है। राज्यसभा चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन पर्चा भरने जाने से पहले नीतीश ने सोशल मीडिया पर एक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.