गोरखपुर, अक्टूबर 7 -- गोरखपुर। राजीव दत्त पाण्डेय बुनकर समाज की जनसभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त ने कहा कि महंगी बिजली, हैंडलूम के सामान की बढ़ती कीमत और कारोबार बंद होने से बुनकर संकट में हैं। बदहाली से आजिज बुनकर समाज अब कांग्रेस की ओर उम्मीद से देख रहा है। आगामी चुनाव में यह वर्ग प्रदेश में बदलाव का संदेश देगा।

बुनकर सम्मेलन का आयोजन अभिषेक दत्त, पुराने गोरखपुर इमामबाड़े के प्रांगण में महानगर कांग्रेस की ओर से आयोजित बुनकर सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन में बुनकर विकास मंच उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद मोहिसिन अंसारी ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को संबोधित सात सूत्री मांगपत्र अभिषेक दत्त को सौंपा।

बुनकरों की समस्याएं अभिषेक दत्त ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय गोरखनाथ में हैंडलूम कॉरपोरेशन के माध्यम स...