बागपत, जून 3 -- बड़ौत। पेट्रोलियम पदार्थों में हो रही वृद्धि कहें या फिर शरीर को स्वस्थ रखने के प्रति गंभीरता। जो भी हो साइकिल चलाने के शौकीनों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इस समय ई-साइकिल की खासी मांग बढ़ रही है। स्टाइलिश लुक वाली साइकिल पर सबसे अधिक रुचि उपभोक्ताओं ने दिखाई है। कारोबारियों के अनुसार अब सामान्य साइकिलों की डिमांड कम है। पहले दो-तीन ही ब्रांडेड कंपनियां सामान्य साइकिलें बनाती थीं, लेकिन अब ज्यादातर डिमांड एडवेंचर और स्पोर्ट्स साइकिलों की है। इनकी कीमत 12 से 35 हजार रुपए तक है। बब्बर साइकिल कंपनी के मालिक भूपेश बब्बर का कहना था कि साइकिल का बाजार कोरोनाकाल से काफी अच्छा रहा और हर उम्र के लोगों में साइकिल को लेकर रुझान बढ़ा। पिछले एक माह के भीतर जिले में साइकिल की बिक्री तीन गुना बढ़ी। कारोबारियों के मुताबिक पहले ब...