बदलाव: सम्मान निधि के लिए किसानों को हर साल करानी होगी ई-केवाईसी
नवादा, सितम्बर 12 -- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता को पारदर्शी और फर्जीवाड़े से मुक्त बनाने के लिए सरकार ने नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए दिशा-निर्देशों के अनुसार, योजना का लाभ लगातार प्राप्त करने के लिए अब नवादा जिले के सभी लाभार्थी किसानों को हर साल अनिवार्य रूप से ई-केवाईसी करानी होगी। यदि कोई किसान समय पर ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं करता है, तो उसकी आने वाली किस्तें रोक दी जाएंगी। जिला कृषि पदाधिकारी अजीत प्रकाश ने बताया कि जिले में पीएम-किसान योजना के तहत लगभग 1 लाख 86 हजार 174 किसान पंजीकृत हैं। जिन्हें कम से कम एक किस्त अथवा नियमित आधार पर किस्तों का भुगतान किया जा रहा है। लेकिन, इनमें से कुछ निष्क्रिय किसान भी हैं। उन्होंने आधिकारिक आंकड़ा देते हुए बताया कि 21वीं किस्त के रूप में 19 नव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.