नई दिल्ली, जुलाई 7 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंडोनेशिया दौरे के दौरान दोनों देश रणनीतिक रूप से अहम सबांग बंदरगाह को विकसित करने का फैसला किया है। ये समुद्री मार्ग स्ट्रेट ऑफ मलक्का से जुड़ा है। ये भारत के ग्रेट निकोबार बंदरगाह परियोजना से करीब 161 किलोमीटर दूर है। स्ट्रेट ऑफ मलक्का लगभग- लगभग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जैसा है। सबांग में कुल पांच द्वीप हैं। स्ट्रेट ऑफ मल्क्का समुद्री मार्ग करीब 900 किलोमीटर लंबा है। ये मलय प्रायद्वीप से उत्तरपूर्व और इंडोनेशिया के दक्षिण पश्चिमी द्वीप सुमात्रा तक 65 से 250 किलोमीटर तक चौड़ा है। ये समुद्री मार्ग हिंद महासागर और दक्षिण चीन सागर (प्रशांत महासागर) को जोड़ता है। सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कुवैत और इराक का तेल सबसे ज्यादा इस रास्ते से गुजरता है। मलक्का के रास्ते से हर साल करीब 2800 अरब डॉलर का...