सहारनपुर, नवम्बर 27 -- प्रतियोगी परीक्षाओं की वजह से छात्रों के सामने आ रही दिक्कतों को देखते हुए मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय ने दिसंबर में होने वाली अपनी कई परीक्षाओं का समय बदल दिया है। विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं 26 नवंबर से शुरू हो चुकी हैं, लेकिन यूपीपीएससी, आईबीपीएस और अन्य महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं की तिथियां इनके बीच में आने के कारण छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से विरोध जताया था। आपत्तियां मिलने के बाद प्रबंधन ने परीक्षा कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया है। नए बदलाव के अनुसार 29 नवंबर से 6 दिसंबर के बीच आयोजित होने वाली कई परीक्षाएं अब दूसरी तारीखों पर होंगी। एमएड तृतीय सेमेस्टर की 29 नवंबर की परीक्षा को आगे बढ़ाकर 11 दिसंबर कर दिया गया है। इसी तरह 1 दिसंबर को होने वाली बीएससी तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा अब 9 दिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.