कटिहार, मार्च 9 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सरकारी विद्यालयों में होने वाली वार्षिक परीक्षा को इस बार नई व्यवस्था के साथ आयोजित किया जा रहा है। पहली से आठवीं कक्षा तक की परीक्षा के लिए अब प्रश्नपत्र परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर उपलब्ध कराया जाएगा। स्कूल के प्रधानाध्यापक या शिक्षक टैब के माध्यम से प्रश्नपत्र डाउनलोड करेंगे और छात्रों के लिए बोर्ड पर प्रश्न लिखेंगे। शिक्षा विभाग के इस बदलाव का उद्देश्य परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना और समय पर प्रश्नपत्र उपलब्ध कराना बताया जा रहा है। पहले तीसरी से आठवीं तक के बच्चों के लिए प्रश्नपत्र सह उत्तरपुस्तिका छपवाकर स्कूलों में भेजी जाती थी, जबकि इस बार ऐसा नहीं किया गया है। अब विद्यार्थियों को केवल सादी कॉपी में ही उत्तर लिखना होगा।जिले में पहली से आठवीं तक की ...