गुड़गांव, सितम्बर 1 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों के लिए इस बार व्यवस्था सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं रहेगी। खिलाड़ी प्रतियोगिता के लिए घर से निकलने से लेकर वापस लौटने तक स्कूल की निगरानी में रहेंगे। 59वीं हरियाणा राज्य खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को लेकर जारी दिशा-निर्देशों में यात्रा, रिपोर्टिंग, खेल किट, दस्तावेज और सुरक्षा से जुड़े इंतजामों की जिम्मेदारी स्कूलों पर रखी गई है। दरअसल, राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में अक्सर अलग-अलग स्कूलों से खिलाड़ी टीम का हिस्सा बनकर दूसरे जिलों में जाते हैं। ऐसे में प्रतियोगिता स्थल तक पहुंचने, समय पर रिपोर्टिंग करने, जरूरी दस्तावेज संभालने या वापसी के दौरान खिलाड़ियों को होने वाली परेशानी से बचाने के लिए यह व्यवस...