जौनपुर, मार्च 28 -- बदलापुर। कस्बे के सरोखनपुर वार्ड में जिलाध्यक्ष संजय खरवार के आवास पर शनिवार को 1857 क्रांति के वीर अमर शहीद नीलांबर खरवार व पीतांबर खरवार का 167 वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने अमर शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने 1857 की क्रांति से युवाओं को प्रेरणा लेने की बात कही। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि गंगाप्रसाद सिंह, मंडल अध्यक्ष शनी शुक्ल, वासुदेव खरवार, अरविंद सिंह खरवार, योगेन्द्र प्रसाद, विनय, नीरज खरवार उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.