बदलापुर में निकाली गई स्कूल चलो अभियान की रैली
जौनपुर, अप्रैल 7 -- बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। जूनियर हाईस्कूल श्रीकृष्णनगर में सोमवार को विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने ब्लाक स्तरीय स्कूल चलो रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में आधा दर्जन से अधिक परिषदीय विद्यालयों के बच्चे शामिल रहे। रैली में शामिल बच्चे विद्यालय परिसर से निकलकर पूरे कस्बे का भ्रमण किए। विधायक ने कहा कि हमारी सरकार ने परिषदीय विद्यालयों का कायाकल्प करके तस्वीर बदल दी है। संसाधनों के साथ शिक्षा की गुणवत्ता में भी बड़ा बदलाव हुआ है। इसके पूर्व उन्होंने बच्चों में पुस्तक वितरण किया। बीईओ अरबिंद कुमार पांडेय ने आगन्तुकों का स्वागत किया। इस अवसर पर अनिल कुमार पांडेय, उमेश चतुर्वेदी, उमेश मिश्र, राय साहब यादव, डा. ओमप्रकाश गुप्त, डा. विभा शुक्ल, कमलेश सिंह, दिवाकर दूबे, राकेश पाल, देवेंद्र यादव उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.