जौनपुर, मई 1 -- बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। गोमती नदी के सबसे पुराने घाट गजेंद्रपुर में 59 लाख की लागत से बने पीपा पुल पर गुरुवार से आवागमन शुरू हो गया है। यह पीपा पुल के बनने से जौनपुर-सुल्लतानपुर का सीधा जुड़ाव होगा। इससे आसपास के दो दर्जन से अधिक गांवों के लोगों का आवागमन सुगम होगा। अब समय की भी बचत होगी। जौनपुर की पश्चिमी सीमा को सुल्लतानपुर जनपद से जोड़ने वाला पीपा पुल बन जाने से पास के गांव कम्मरपुर, लखनेपुर,गौरा, गजेंद्रपुर, कृष्णापुर के लोगों को सीधे गायत्री नगर, समोधपुर होते हुए सुल्तानपुर की सीमा से करौंदी सहित अन्य गांवों से जुड़ जाएगा। बदलापुर विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने बताया कि गजेंद्रपुर घाट पर 59 लाख की लागत से पीपा पुल का निर्माण कराया गया है। इसके बन जाने से सुईथाकला क्षेत्र एवं सुल्तानपुर जनपद के लोगों को इसका सीधा लाभ मि...