रांची, जनवरी 15 -- Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में अगले 24 घंटे के बाद शीतलहर का असर कम होगा। वहीं, पछुआ हवा में बढ़ोतरी होगी। दो दिनों के बाद तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होने की संभावना है। संताल परगना और आसपास के जिलों में ठंड कम होगी। हालांकि, राज्य में पिछले 24 घंटे में ठंड और कनकनी बनी रही। लोहरदगा और पाकुड़ को छोड़ अधिकांश जिलों का न्यूनतम पारा 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। रांची के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान कनकनी रही। सुबह में हल्का कुहासा रहा। राज्य में सबसे ठंडा जिला गुमला रहा, जहां न्यूनतम तापमान गिरकर 1.8 डिग्री चला गया। जबकि, रांची के तापमान में पिछले 24 घंटे के मुकाबले करीब एक डिग्री की वृद्धि हुई। यहां का अधिकतम तापमान 8.4 डिग्री दर्ज किया गया। रांची जिले में पिछले कुछ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.