छपरा, जून 19 -- भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी जेई की कार्यशैली पर लोगों ने उठाए सवाल गड़खा, एक संवाददाता। गड़खा बाजार के बसंत रोड स्थित बिजली ट्रांसफार्मर को गुरुवार की शाम बदला गया, लेकिन शुक्रवार की शाम चालू होते ही उसमें फिर खराबी आ गई। इसके कारण क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। भीषण गर्मी और उमस के बीच दर्जनों परिवारों और दुकानदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों की नाराजगी स्थानीय लोगों ने बिजली कम्पनी के अधिकारियों, विशेषकर कनीय अभियंता की उदासीनता पर नाराजगी जताई है। जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम पुराने ट्रांसफार्मर में खराबी आने के बाद बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। शिकायत मिलने के बाद विभाग की ओर से गुरुवार को नया ट्रांसफार्मर लगाया गया लेकिन शुक्रवार की शाम बि...