नई दिल्ली, फरवरी 19 -- बदलता मौसम हजार बीमारियों के साथ आता है। कभी सर्दी और तो कभी गर्मी बीमारियों की जड़ बन रहा है। ऐसे में कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को सर्दी, जुकाम, खांसी जल्दी होती है और फिर बुखार आ जाता है। इस सीजन में बच्चों और बूढ़ों को सचेत रहने की ज्यादा जरूरत है। खासतौर पर छोटे बच्चों की इम्यूनिटी वीक होती है और उन्हें खांसी-जुकाम पहले जकड़ लेता और बच्चे आसानी से दवाई भी नहीं खाते। ऐसे में बच्चों के साथ माता-पिता भी परेशान रहते हैं। मैक्स अस्पताल की पीडियाट्रिशियन डॉक्टर विनिता जैन ने इस बारे में जानकारी दी है और बताया कि कैसे बच्चों को सर्दी-खांसी से बचाया जा सकता है।बच्चों में एलर्जी के लक्षण- डॉक्टर का कहना है कि बच्चों में सर्दी-जुकाम सीधे तौर पर नहीं आता, ये एक एलर्जी की तरह दिखता है। एलर्जी होने पर कुछ लक्षण दिखते हैं, ज...