बदलते सामाजिक और राजनीतिक परिवेश में प्रगतिशील साहित्य की जिम्मेदारी पहले से अधिक बढ़ गयी है : डॉ सुखदेव
रामगढ़, जुलाई 25 -- दुलमी, निज प्रतिनिधि रजरप्पा स्थित ऑफिसर्स क्लब में शनिवार को दो दिवसीय प्रगतिशील लेखक संघ झारखंड का पांचवा राज्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की शुरुआत संगठन के झंडोत्तोलन के साथ हुई। इस वर्ष प्रलेस अपने स्थापना के 90 वर्ष पूरे होने का उत्सव मना रहा है। सम्मेलन में झारखंड के अलावा देश के विभिन्न राज्यों से साहित्यकार, संस्कृतिकर्मी, शोधार्थी, विद्यार्थी और प्रगतिशील विचारधारा से जुड़े लोग शामिल हुए। उद्घाटन सत्र में लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और जनपक्षधर साहित्य की वर्तमान चुनौतियों तथा उसकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम की शुरुआत इप्टा के कलाकारों ने शैलेंद्र का चर्चित गीत तू जिंदा है तो जिंदगी की जीत पर यकीन कर प्रस्तुत कर की। खोरठा के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ बीएन ओहदार ने अतिथियों का स्वागत क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.