रामगढ़, अप्रैल 28 -- उरीमारी, निज प्रतिनिधि। सयाल के आंबेडकर रोड सहयोग क्लीनिक में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर मेदांता रांची और लायंस क्लब की ओर से आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन डॉ मनोज कुमार मंजुल के नेतृत्व में किया गया। शिविर में मेदांता रांची से गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉ अभिषेक कुमार, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ कृष्ण किंकर दास, रामगढ़ से डेंटल सर्जन डॉ आलोक रतन चौधरी, अशोक सिन्हा, विजयंत कुमार शामिल हुए। इसमें करीब 90 मरीजों की जांच और इलाज किया गया। जिसमें शुगर, यूरिक एसिड, पेट और दांतों से संबंधित परेशानी का जांच और इलाज किया गया। मौके पर डॉ मनोज कुमार मंजुल ने कहा कि बदलते समय और मौसम में सभी लोग स्वास्थ्य के प्रति गंभीर रहें। यह भी पढ़ें- अस्पताल में लगी वाटर कूलर मशीन गर्मी में खान-पान एकदम हल्का रखें, शरीर को पानी आदि से ...