बदलते वैश्विक परिदृश्य में शंकर दर्शन की प्रासंगिकता पर व्याख्यान
प्रयागराज, मई 18 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभाग में सोमवार को भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद समर्थित निष्कर्ष अध्ययन व्याख्यानमाला-12 का आयोजन प्रो. आरएन कौल पुस्तकालय में हुआ। अध्यक्ष प्रो. गोपाल भंडारी ने अतिथियों का स्वागत किया।मुख्य वक्ता प्रो. ऋषिकांत पांडे ने 'बदलते वैश्विक परिदृश्य में शंकर के दर्शन की प्रासंगिकता' विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि अद्वैत वेदांत की अभेद दृष्टि वर्तमान समय में मानसिक तनाव, सांस्कृतिक संघर्ष और नैतिक संकट के समाधान में उपयोगी है। संचालन डॉ. भीमा कुमार ने किया। यह भी पढ़ें- सेमिनार में रुहेलखंड विश्वविद्यालय का परचम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.