कन्नौज, मार्च 13 -- कन्नौज। जिले में बदलते मौसम का असर अब लोगों के स्वास्थ्य पर साफ दिखाई देने लगा है। दिन में तेज धूप और रात में ठंडक के कारण मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को ओपीडी में 568 मरीजों ने उपचार कराया, जबकि पिछले दिन करीब 700 मरीज अस्पताल पहुंचे थे। जिला अस्पताल के एमडी फिजीशियन डॉ. बीके पपने ने बताया कि इन दिनों तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है, जिसका सबसे ज्यादा असर बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ रहा है। अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग सर्दी-जुकाम, बुखार, खांसी, सीने में दर्द और बदन दर्द जैसी शिकायतों के साथ पहुंच रहे हैं। मौसम के अचानक बदलते मिजाज के कारण शरीर का तापमान संतुलित नहीं रह पाता,...