अलीगढ़, मार्च 9 -- अलीगढ़़, वरिष्ठ संवाददाता। मौसम में तेजी से आ रहे बदलाव और लगातार बढ़ते तापमान का असर अब लोगों के स्वास्थ्य पर भी दिखाई देने लगा है। मार्च के शुरुआती दिनों में ही तापमान बढ़ने से वायरल संक्रमण, मियादी बुखार और अन्य मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इन दिनों अस्पतालों में आने वाले मरीजों में करीब 30 प्रतिशत मामले वायरल और मियादी बुखार के सामने आ रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि दिन में गर्मी और सुबह-शाम हल्की ठंड के कारण शरीर का तापमान संतुलन बिगड़ता है, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में छोटे बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। बीमारियों की रोकथाम के लिए जिले में रोग नियंत्रण अभियान की तैयारी शुरू हो गई है। इस अभिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.