रुडकी, मई 9 -- लक्सर। मौसम में तेजी से बदलाव और असमय बारिश के चलते गन्ने की फसल पर चोटी बेधक, तना बेधक, थ्रिप्स कीट और पोक्का बोइंग रोग का खतरा बढ़ गया है। कृषि विभाग ने किसानों को समय रहते दवा का छिड़काव करने की सलाह दी है। मिल के गन्ना महाप्रबंधक डॉ. बीएस तोमर ने बताया कि चोटी बेधक रोग गन्ने की फसल को तेजी से नुकसान पहुंचा रहा है। इसके कारण पत्तियों पर लाल धारी और छेद दिखाई देते हैं। वहीं तना बेधक कीट गन्ने की पोरी के अंदर नुकसान पहुंचाता है। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को रोगों से बचाव के लिए उचित कीटनाशकों का छिड़काव करने की सलाह दी है। किसानों का कहना है कि मौसम की मार और बढ़ते रोगों के कारण खेती की लागत लगातार बढ़ रही है, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.