जहानाबाद, मार्च 27 -- मेहंदिया, निज संवाददाता अचानक मौसम में बदलाव और वर्षा होने की आशंका से किसान काफी चिंतित एवं परेशान हैं। गौरतलब हो की कुछ दिन पहले से ही मौसम में काफी बदलाव देखा जा रहा है। शुक्रवार को भी पूरे दिन आकाश में बादल छाए रह रहे हैं। कभी-कभार तो ऐसा लग रहा है कि अब जल्द ही वर्षा होगी, ऐसी स्थिति को देखकर किसान काफी परेशान हैं। रबी फसल की कटनी और दौनी के समय में हर समय उनको वर्षा होने की संभावना बनी रह रही है। कई किसानों ने बताया कि पूर्व में भी इस तरह के मौसम में बारिश हुई थी। जिससे किसानों को काफी नुकसान पहुंचा है, इन किसानों ने बताया कि आजकल के समय में जो वर्ष होती है उसके साथ ओले पड़ने की भी संभावना ज्यादा बढ़ जाती है। जिससे फसल बर्बाद हो जाएगा। किसानों ने कहा कि अभी रबी फसल की कटाई तेजी से हो रही है और ऐसी स्थिति में अग...