औरैया, अप्रैल 4 -- औरैया/अछल्दा, संवाददाता। जिले में मौसम के अचानक बदले मिजाज ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। शनिवार शाम करीब 4:30 बजे के बाद तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश शुरू हो गई, जिससे खेतों में खड़ी पकी गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका गहरा गई। आसमान में दिनभर बादल छाए रहने से किसानों के चेहरे पर चिंता साफ दिखाई दी। अछल्दा व आसपास के गांवों में इस समय गेहूं की कटाई का कार्य तेजी से चल रहा है, लेकिन मौसम की बेरुखी ने इस कार्य में बाधा डाल दी। तेज हवाओं के चलते कई स्थानों पर खेतों में चल रही कंबाइन मशीनों को भी कुछ समय के लिए रोकना पड़ा। ग्राम पुर्वा थाना निवासी किसान रामस्वरूप यादव ने बताया कि फसल पूरी तरह पक चुकी है, ऐसे में अगर बारिश तेज हो गई तो दाना काला पड़ सकता है और भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। वहीं, मजदूरों की कमी ने किसान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.