बदलते मौसम में सांस और वायरल फीवर के बढ़े मरीज
उरई, मार्च 1 -- उरई। सर्द गर्म मौसम के बीच लिवर, श्वास और वायरल फीवर के मरीजों की अस्पतालों में इलाज के लिए भारी भीड़ उमड़ी। जांच के बाद चिकित्सकों ने 1590 मरीजों का दवा देकर उपचार किया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर वीरेंद्र सिंह के निर्देशन में रविवार को जनपद के 33 ग्रामीण तथा 7 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला लगाया गया। यहां 49 चिकित्सको तथा 157 पैरामेडिकल स्टाफ ने 891 पुरूषो तथा 562 महिलाओं तथा 137 बच्चों सहित 1590 रोगियों का परीक्षण किया। उधर अस्पतालों में बुखार के मिले सस्पेक्ट 50 रोगियों की मलेरिया कार्ड से जांच तथा 13 हेपेटाइटिस की जांच की गई। 24 व्यक्तियों की आंखों का परीक्षण और 61 गर्भवती महिलाओं का परीक्षण किया गया। गंभीर मिले 5 रोगियों को उपचार के लिए उच्च केन्द्रों पर संदर्भित कर एम्बुलेंस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.