संभल, अप्रैल 7 -- जनपद में बदलते मौसम ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सुबह-शाम की ठंड और दिन में बढ़ती गर्मी के कारण वायरल बीमारियों का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। अस्पतालों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में सरकारी व निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। चिकित्सक भी मरीजों को बचाव के उपाय बता रहे हैं। जिला अस्पताल में सोमवार को 573 नए पर्चे बने, जबकि करीब 500 पुराने मरीज भी इलाज के लिए पहुंचे। अचानक बढ़ी भीड़ के कारण मरीजों को लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ा और काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। चिकित्सकों के अनुसार इस समय वायरल फीवर, टाइफाइड, मलेरिया और सांस संबंधी समस्याएं तेजी से फैल रही हैं। बच्चों में खांसी, जुकाम और दस्त के मामले बढ़े हैं। बदलते मौसम में शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने से संक्रमण जल्दी फै...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.