अररिया, अप्रैल 7 -- रानीगंज। एक संवाददाता बीते एक महीनों से मौसम में हो रहे उतार चढ़ाव के कारण लोग खूब बीमार पड़ रहे है। आलम यह है कि रानीगंज रेफ़रल अस्पताल में जहां बीते दो महीनों पहले हर दिन ओपीडी में मरीजों की संख्या औसतन सौ से डेढ़ सौ के आसपास रहती थी वहीं बीते एक महीनों से रानीगंज रेफ़रल अस्पताल के ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या करीब तीन सौ के करीब हो गयी है। सोमवार को रानीगंज रेफ़रल अस्पताल के तीन सौ मरीजों का इलाज किया गया वहीं मंगलवार को 289 मरीज इलाज के लिए आये थे। मंगलवार को ओपीसी में तैनात चिकित्सक डॉ राजू कुमार ने बताया की इधर एक महीनों से ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या लगभग दोगुनी हो गयी है। इलाज करवाने आ रहे मरीजों में ज्यादातर सर्दी, बुखार, बदन दर्द, पेट खराब आदि की शिकायत की समस्या आ रही है। उन्होंने बताया कि ओपीडी में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.