फतेहपुर, मार्च 3 -- फतेहपुर। मौसम का मिजाज इन दिनों तेजी से बदल रहा है। दिन में तेज धूप और गर्मी तो रात में हल्की सर्दी, यह उतार-चढ़ाव खासकर बच्चों की सेहत पर भारी पड़ सकता है। डाक्टरों का कहना है कि जरा सी लापरवाही बच्चों को खांसी, जुकाम, वायरल बुखार और पेट संबंधी समस्याओं की चपेट में ला सकती है। मार्च के शुरुआत में दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री पहुंच गया है। हालांकि न्यूनतम तापमान अभी भी 16 डिग्री है। जिससे सुबह शाम सर्दी का एहसास हो रहा है। जिला अस्पताल के डा. रघुनाथ सिंह के अनुसार, इस समय बच्चों की विशेष देखभाल बेहद जरूरी है। थोड़ी सी सावधानी से मौसमी बीमारियों से काफी हद तक बचाव किया जा सकता है। बच्चों को सादा या हल्का ठंडा पानी ही पिलाएं और पर्याप्त मात्रा में पानी दें। इससे पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है, कब्ज नहीं होता और शरीर के विषैल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.