रामपुर, अप्रैल 8 -- रामपुर। बदलते मौसम का असर स्वास्थ्य सेवाओं पर साफ दिखाई देने लगा है। बुधवार की सुबह ओपीडी खुलते ही अस्पताल परिसर में मरीजों और तीमारदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पंजीकरण काउंटर से लेकर डॉक्टरों के कक्षों तक लंबी कतारें लगी रहीं, जिससे अस्पताल व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव बना रहा। जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग इलाज के लिए पहुंचे। कई मरीजों को अपने नंबर के इंतजार में घंटों बैठना पड़ा, जिससे खासकर बुजुर्गों और महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.