अमरोहा, मार्च 7 -- गजरौला, संवाददाता। मौसम में बदलाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। दिन में तेज धूप और व रात को हल्की ठंड से बुखार, सर्दी-जुकाम और बदन दर्द के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। हालत यह है कि सीएचसी में रोजाना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। शुक्रवार को ओपीडी बंद होने तक सीएचसी में मरीजों की भीड़ लगी रही। सबसे ज्यादा मरीज बुखार के दवा लेने पहुंचे। गजरौला सीएचसी के अलावा निजी अस्पतालों में भी मरीजों की भीड़ लगी है। शुक्रवार को सीएचसी में 572 मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। सबसे ज्यादा बुखार से पीड़ित मरीज दवा लेने पहुंचे। मरीजों ने बताया कि कई दिनों से बुखार ठीक नहीं हो रहा है। बच्चों के साथ-साथ बुजुर्ग और युवा भी चपेट में हैं। ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की लंबी कतार लग गई, मरीजों को पर्चा बनवाने व दवा लेने तक में स...