मुरादाबाद, मई 5 -- ठाकुरद्वारा। लगातार बदल रहे मौसम से लोगों का स्वास्थ्य तेजी से खराब हो रहा है। बुखार, डायरिया के रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ओपीडी 300 से 500 के बीच पहुंच रही है। प्राइवेट अस्पतालों में भी भीड़ लगी हुई है। मौसम का मिजाज इस बार काफी गड़बड़ाया हुआ है। कभी तेज गर्मी पड़ती है ,कभी लू चलती है तो कभी आंधी बारिश से तापमान में गिरावट आ जाती है। मौसम के लगातार बदलते मिजाज का असर लोगों के स्वास्थ्य पर दिखाई देने लगा है। बुजुर्ग और बच्चे खासतौर से कमजोरी इम्यूनिटी की वजह से बुखार, बदन दर्द, उल्टी दस्त जैसे रोगों की चपेट में आ रहे हैं। जनजीवन पर काफी खराब असर होने से राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी लगातार बढ़ रही है। 300 से 500 रोगी तक प्रतिदिन पहुंच रहे हैं। निजी अस्पतालों ...