उन्नाव, अप्रैल 7 -- उन्नाव, संवाददाता। मौसम में हो रहे बदलाव के चलते मौसमी बीमारियों का प्रकोप तेजी से बढ़ा है। घर-घर में लोग उल्टी, दस्त, डायरिया जैसी बीमारियों से पीड़ित हैं। संक्रामक बीमारियों का प्रकोप बढ़ने से अस्पताल आने वाले मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। मंगलवार को चिकित्सकीय परामर्श के लिए 1658 मरीज अस्पताल पहुंचे। इनमें अधिकांश बच्चे व बुजुर्ग शामिल रहे।अप्रैल की शुरुआत होते ही मौसम रोज नई करवट ले रहा है। किसी दिन पारा नीचे लुढ़क रहा हैतो किसी दिन तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है। गर्मी व नमी के चलते बैक्टीरिया तेजी से पनप रहे हैं। इससे संक्रामक बीमारियां तेजी से फैल रही हैं। इन दिनों अस्पताल में उल्टी, दस्त, डायरिया जैसी संक्रामक बीमारियों की भीड़ उमड़ रही है। फिजीशियन डॉ. अमित तिवारी ने बताया कि इस मौसम में बच्चे आइसक्रीम, कोल्ड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.