मेरठ, मार्च 10 -- मौसम में बदलाव के चलते सावधानी बरतने की जरूरत है। दिन में बढ़ती गर्मी और सुबह-शाम की ठंड लोगों को बीमार कर रही है। सबसे ज्यादा मरीज अस्पतालों में बाल रोग, मेडिसिन की ओपीडी में पहुंच रहे हैं। सोमवार को ओपीडी में बुखार के मरीजों की भीड़ रही। ओपीडी में आने वाले हर 10 मरीजों में से चार मरीज वायरल की चपेट में हैं। जिला अस्पताल और मेडिकल में रोजाना करीब चार हजार से ज्यादा मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं। इनमें बुखार, सांस, खांसी और ब्लड प्रेशर के करीब 800 सौ से ज्यादा मरीज पहुंच रहे हैं। मेडिकल में मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि तापमान में अचानक आए उतार-चढ़ाव से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर पड़ जाती है, जिससे लोग वायरल संक्रमण का शिकार हो रहे हैं।सांस के मरीजों की परेशानी बढ़ीटीबी एवं चेस्ट रोग विशेष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.